Categories: Appointments

शेख तलाल एशिया ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष बने

शेख तलाल फहद अल सबाह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शेख तलाल फहद अल सबाह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष के रूप में अपने निलंबित भाई की जगह लेंगे। शेख तलाल ने हाल ही में चार वोट से ओसीए अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया।

 

उनके पिता शेख फहद अल अहमद अल जबर अल सबाह 1980 के दशक की शुरुआत में संगठन के पहले अध्यक्ष थे। उनके भाई शेख अहमद अल फहद अल सबाह ने 1991 से 2021 तक 45 देशों के ओसीए के अध्यक्ष रहे थे। लेकिन जिनीवा में जालसाजी के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें ओसीए से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने हालांकि आरोपों से इनकार किया और वह इसके खिलाफ अपील कर चुके हैं। ओसीए के पूर्व महासचिव रणधीर सिंह ने 2021 से चुनाव तक अंतरिम आधार पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

 

एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के बारे में

ओसीए की स्थापना 1982 में उनके पिता फहद अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने की थी, जिन्होंने 1990 तक इसका नेतृत्व किया था, जब कुवैत पर इराकी आक्रमण के पहले दिन दशमन पैलेस की रक्षा करते हुए वह मारे गए थे। एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) एशिया में खेलों का एक शासी निकाय है, जिसमें वर्तमान में 45 सदस्यीय राष्ट्रीय ओलंपिक समितियाँ हैं। वर्तमान अध्यक्ष शेख तलाल फहद अल सबाह हैं। एशिया ओलंपिक परिषद एशिया में खेलों की सर्वोच्च संस्था है और एशिया के 45 देशों की राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां इसकी सदस्य है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बातें:

  • ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया मुख्यालय: कुवैत सिटी, कुवैत;
  • एशिया ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष: तलाल फहद अल-अहमद अल-सबा;
  • सदस्यता: 45 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियाँ;
  • एशिया ओलंपिक परिषद की स्थापना: 16 नवंबर 1982, नई दिल्ली;
  • एशिया ओलंपिक परिषद का आदर्श वाक्य: सदैव आगे।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago