Home   »   भारतीय मूल के वैज्ञानिक सेथुरमन करेंग...

भारतीय मूल के वैज्ञानिक सेथुरमन करेंग अमेरिका के प्रतिष्ठित NSF का नेतृत्व

भारतीय मूल के वैज्ञानिक सेथुरमन करेंग अमेरिका के प्रतिष्ठित NSF का नेतृत्व_3.1
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमरीकी कंप्यूटर वैज्ञानिक सेथुरमन पंचनाथन को प्रतिष्ठित नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) का निदेशक चुना है। NSF एक अमेरिकी सरकारी एजेंसी है जो विज्ञान और इंजीनियरिंग के सभी गैर-चिकित्सा क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान और शिक्षा में सहयोग करती है। पंचनाथन फ्रांस कोर्डोवा का स्थान लेंगे, जिनका निदेशक के रूप में छह साल का कार्यकाल 2020 में समाप्त होगा।
वर्तमान में पंचनाथन एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य अनुसंधान और नवाचार अधिकारी हैं। इसके अलावा वह ASU में सेंटर फॉर कॉग्निटिव यूबिकिटस कंप्यूटिंग के संस्थापक निदेशक भी हैं।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
prime_image
QR Code
Scan Me