इंदौर लोकसभा सीट पर NOTA ने रचा इतिहास

मध्य प्रदेश के इंदौर में 2.18 लाख मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में ‘इनमें से कोई नहीं’ विकल्प चुनकर नोटा का रिकॉर्ड बनाया। कुल मतदाताओं में से 14.01 प्रतिशत ने ‘इनमें से कोई नहीं’ विकल्प चुना, जिसे 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू किया गया था।

मध्य प्रदेश की सबसे प्रमुख सीटों में से एक इंदौर में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला किसी उम्मीदवार से नहीं, बल्कि नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) से था। यहां भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। शंकर लालवाणी को इंदौर लोकसभा सीट पर 10 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। यहां दूसरे नंबर पर नोटा है जिसे 2.18 लाख वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही इंदौर में ‘नोटा’ (उपरोक्त में से कोई नहीं) ने बिहार के गोपालगंज का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गोपालगंज में नोटा को 51 हजार 660 वोट मिले थे। दूसरे क्रम पर पश्चिम चंपारण में 45,609 वोट नोटा को मिले थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ‘नोटा’ के बटन को सितंबर 2013 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में शामिल किया गया था।

नोटा है क्या

भारत में पीयूसीएल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर नोटा लागू करने की मांग की थी। हमारे देश में 2013 नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का प्रावधान लागू हुआ था। मत देना भी है, और उसे कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो वह यह विकल्प चुन सकता है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ‘नोटा’ के बटन को सितंबर 2013 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में शामिल किया गया था। वोटिंग मशीन में नोटा का विकल्प का बटन जोड़ा गया। नोटा का विकल्प लागू करने वाला भारत विश्व का 14वां देश था।

दूसरे नंबर पर नोटा

शंकर लालवाणी ने इंदौर लोकसभा सीट से 11,75,092 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की है। लालवाणी को इस बार लोकसभा चुनाव में इंदौर की जनता ने 12 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट दिए हैं, वहीं दूसरे नंबर पर नोटा है जिसे 2 लाख 6,224 वोट मिले हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार संजय सोलंकी को 50,000 तो अखिल भारतीय परिवार पार्टी के पवन कुमार को लगभग साढ़े 14 हजार वोट हासिल हुए हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

1 day ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

2 days ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

2 days ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

2 days ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

2 days ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

2 days ago