Categories: Economy

अगले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 5.2 प्रतिशत: नोमुरा

जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारत की वृद्धि संभावनाओं को लेकर नीति निर्माताओं के अनुमानों को गलत बताते हुए कहा है कि 2023-24 में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर घटकर 5.2 प्रतिशत रह जाएगी। इसके पीछे नोमुरा ने तर्क दिया है कि भारत के नीति निर्माता वैश्विक आर्थिक मंदी के प्रभावों को कम आंक रहे हैं। नोमुरा के अर्थशास्त्रियों ने नीति-निर्माताओं, कॉरपोरेट क्षेत्र के लोगों, वाणिज्यिक बैंकों और राजनीतिक विशेषज्ञों के साथ सप्ताह भर तक चली बैठकों के बाद कहा कि 2022-23 के लिए उनका वृद्धि अनुमान सात फीसदी है (जो आरबीआई के अनुमान के अनुरूप है) लेकिन 2023-24 वृद्धि दर बड़ी गिरावट के साथ 5.2 प्रतिशत रहेगी।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

 

नोमुरा के अर्थशास्त्री का कहना है कि चालू वित्त वर्ष के लिए हमारा अनुमान आरबीआई के विकास दर के अनुमान के अनुरूप ही है, लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था में आ रहे धीमेपन के चलते अगले वित्त वर्ष की विकास दर का अनुमान गलत साबित हो सकता है। नोमुरा का कहना है चालू वित्त वर्ष में औसत महंगाई की दर 6.8 प्रतिशत रह सकती है, यह आरबीआई की ओर से लगाए गए महंगाई दर के अनुमान 6.7 प्रतिशत से 0.1 प्रतिशत अधिक है। हालांकि अगले वित्त वर्ष में यह घटकर 5.4 प्रतिशत रह जाएगी।

 

नोमुरा का मानना है कि अगली मॉनिटरी पॉलिसी में महंगाई को काबू करने हेतु आरबीआई एक बार फिर से ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। इसके साथ ही फरवरी में भी ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत का वृद्धि किया जा सकता है। बता दें, इससे पहले बीते पांच महीनों में आरबीआइ ब्याज दर में 1.90 प्रतिशत का वृद्धि कर चुका है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • आरबीआई गवर्नर: शक्तिकांत दास
  • केंद्रीय वित्त मंत्री: निर्मला सीतारमण

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago