Categories: AwardsCurrent Affairs

फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार का एलान, अमेरिका के इन तीन वैज्ञानिकों को मिला प्राइज

साल 2025 के लिए नोबेल पुरस्कारों का एलान शुरू हो गया है। सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल के एलान के बाद मंगलवार को नोबेल समिति ने भौतिकी में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की है। साल 2025 के लिए भौतिकी का नोबेल 3 वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस के नाम रहा। इन तीनों को ये पुरस्कार ‘विद्युत परिपथ में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम, मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए दिया गया है।

Nobel Prize 2025 Winners: जानें सभी कैटेगरी के विजेताओं के नाम और उन्हे किन उपलब्धियां पर मिला नोबेल

कितनी मिलती है धनराशि?

बता दें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा हर साल फिजिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोजों के लिए दिया जाता है। नोबेल प्राप्त करने वाले वैज्ञानिकों को इनाम के तौर पर कुल 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (यानी 12 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाता है, अगर एक जैसी खोज के लिए कई वैज्ञानिकों को साझेदारी में नोबेल प्राइज मिलता है तो ऐसी दशा में पुरस्कार राशि को सभी में बांट दिया जाता है.

अगले हफ्ते मिलेगा रसायन का नोबेल

नोबेल ज्यूरी की परंपरा के अनुसार, भौतिकी का नोबेल इस हफ्ते दिया जाने वाला दूसरा नोबेल है, इससे पहले दो अमेरिकी और एक जापानी वैज्ञानिकों को प्रतिरक्षा के क्षेत्र अभूतपूर्व योगदान के लिए चिकित्सा का पुरस्कार मिला था। अगले बुधवार को केमिस्ट्री में नोबेल का एलान किया जाएगा।

कैसे हुई नोबेल प्राइज मिलने की शुरुआत?

नॉबेल प्राइज की शुरुआत अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के आधार पर की गई थी। जिन्होंने ‘डायनामाइट’ का आविष्कार किया था। डायनामाइट के पेटेंट से नोबेल ने अपार धन-संपत्ति इकठ्ठा कर ली थी। भले ही अल्फ्रेड वास्तविक जीवन में शांतिप्रिय व्यक्ति थे लेकिन उनके आविष्कारों ने कहीं न कहीं मानवता के खात्मे का जिम्मा उठा रखा था। इसीलिए अपनी मृत्यु से ठीक पहले उन्होंने अपनी वसीयत बनाई थी। जिसमे उन्होंने लिखा था कि, ‘एक पुरस्कार हर साल उस व्यक्ति को दिया जाएगा दो राष्ट्रों के बीच भाईचारे के लिए सबसे बेहतर काम करेगा।’ 10 दिसंबर 1896 में अल्फ्रेड नोबेल के निधन के ठीक पांच साल बाद 1901 में नोबेल प्राइज की शुरुआत हुई।

जानिए कौन-है मारिया कोरीना माचाडो, जिन्होंने ट्रम्प को पीछे छोड़ जीता का शांति नोबेल पुरस्कार 2025

जानिए क्यों दिया जाता है साहित्य मे नोबेल पुरस्कार,देखें 1901 से 2025 तक के विजेताओं की पूरी सूची

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

कौन थे मुकुल रॉय?, बंगाल की राजनीति के चाणक्य ने ली अंतिम सांस

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का 73 वर्ष…

2 hours ago

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द एटरनल स्टेट्समैन’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में 21 फरवरी 2026 को कॉफी टेबल बुक…

2 hours ago

AI इम्पैक्ट समिट 2026 संपन्न: 89 देशों ने नई दिल्ली घोषणा का समर्थन किया

AI इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Summit 2026) का समापन 19 फरवरी 2026 को नई…

4 hours ago

पीएम मोदी ने इस कॉरिडोर पर भारत के पहले नमो भारत आरआरटीएस का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी 2026 को मेरठ में भारत की पहली नमो भारत…

5 hours ago

भारत-ब्राज़ील ने किए 10 बड़े समझौते: ग्लोबल साउथ में उभरता नया शक्ति

भारत और ब्राज़ील ने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण खनिज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में…

6 hours ago

विंटर ओलंपिक्स 2026 – पूरी मेडल टेबल और हाइलाइट्स

शीतकालीन ओलंपिक 2026, जिन्हें आधिकारिक रूप से 2026 Winter Olympics (XXV ओलंपिक विंटर गेम्स) कहा…

6 hours ago