बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का 20 साल का कार्यकाल आज यानी सोमवार (30 मार्च 2026) को खत्म होने वाला है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद बिहार विधान परिषद (MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। संसद और राज्य विधानसभाओं में दोहरी सदस्यता को कंट्रोल करने वाले संवैधानिक नियमों के अंतर्गत उनका इस्तीफा जरूरी था।
नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होगी। उनके इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चारों सदनों के सदस्य रहने का गौरव हासिल करने वाले नीतीश कुमार का ये निर्णय राज्य की सत्ता संरचना में बड़े बदलाव का संकेत है।
नीतीश कुमार का इस्तीफा मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर काउंसिल के चेयरमैन अवधेश नारायण सिंह को सौंप दिया गया है। बता दें कि नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद से बिहार में एक नए युग की शुरुआत होगी। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार बिहार की सत्ता में सवार होकर ड्राइवर की सीट संभालेगी।
संविधान के अनुसार, यदि कोई राज्य विधायक या विधान परिषद सदस्य यानी MLC संसद के लिए चुना जाता है, तो उसे 14 दिनों के भीतर अपनी पूर्व सदस्यता छोड़नी होती है। सोमवार यानी 30 मार्च को यह डेडलाइन खत्म हो रहा है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कुछ नेताओं का मानना है कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन फिलहाल टल सकता है। उनका कहना है कि नियमों के तहत कोई व्यक्ति बिना विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य हुए भी अधिकतम 6 महीने तक सीएम पद पर बना रह सकता है।
वर्तमान डिप्टी सीएम और सीनियर बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का नाम नीतीश कुमार की जगह लेने के लिए सबसे आगे है। इसकी वजहें 2017 में BJP में शामिल होने के बाद से पार्टी में उनकी तेजी से बढ़त और कुशवाहा समुदाय का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरना हैं। नीतीश कुमार ने 5 मार्च 2026 को CM पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने बिहार विधानसभा और संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की अपनी पुरानी इच्छा भी जाहिर की थी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Singhania) का मुंबई में 87 वर्ष की…
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का सफर बेहद दिलचस्प और उतार-चढ़ाव भरा रहा है।…
क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल उपभोक्ताओं में से…
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) भारत की प्रमुख एजेंसी है, जो आतंकवाद से लड़ने और राष्ट्रीय…
राजस्थान दिवस 2026 हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है, जो वर्ष 1949 में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 'नोएडा इंटरनेशनल…