रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को “मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट” का मानद (ऑनरेरी) ट्रस्टी चुना गया है। यह निर्णय भारतीय कला और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता के कारण लिया गया था। वह इस सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं। 2017 में, संग्रहालय ने उन्हें ‘द मेट विंटर पार्टी’ में सम्मानित किया था, जो कला की क्षेत्र में अधिक विविधता और समावेश को बढ़ावा देने वाले लोगों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता हैं।
2017 में उन्हें खेलों के क्षेत्र में विकास करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन द्वारा उठाए गए कदमो के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फोर्ब्स ने उन्हें 2016 में, एशिया की 50 सबसे शक्तिशाली व्यवसायियों महिलओं की सूची में रखा था। वर्तमान में वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य हैं, जो इस भूमिका में सेवा करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट अध्यक्ष: डेनियल ब्रोड्स्की
- स्थापित: 13 अप्रैल, 1870
- अध्यक्ष और CEO: डेनियल वेइस
स्रोत: द न्यूज18



MEITY और MEA ने DigiLocker के जरिए पेपरल...
World Soil Day 2025: जानें मृदा दिवस क्य...
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 2025: इतिह...

