Categories: Uncategorized

NIOS फ्री-टू-एयर DTH चैनलों पर करेगा लाइव काउंसलिंग सेशन का प्रसारण

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (National Institute of Open Schooling-NIOS) देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के छात्रों के हो रहे शैक्षणिक नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लिए फ्री-टू-एयर DTH चैनलों पर लाइव काउंसलिंग सेशन का प्रसारण करने जा रहा है। इसे उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, NIOS ने स्वयं प्रभा डीटीएच चैनल पाणिणी, चैनल शारदा एवं चैनल किशोर मंच, के माध्यम से स्काइप के जरिये लाइव सेशन के प्रसारण की शानदार अनूठी पहल कर रहा हैं। यह कदम COVID-19 महामारी के कारण लागू देशव्यापी तालाबंदी के मद्देनजर छात्रों को होने शैक्षणिक नुकसान को बचाने के लिए उठाया गया है।

छात्रों द्वारा इन लेसन आधारित शैक्षिक कार्यक्रमों तक डीटीएच चैनल और एनआईओएस यूट्यूब चैनल के जरिए पहुँचा जा सकता है। शिक्षार्थी 6 घंटे के रिकॉर्ड किए गए प्रसारण को 6 घंटे के लाइव सत्र के बाद देख पाएंगे। छात्रों को लाइव टेलीकास्ट के दौरान, NIOS वेबसाइट के छात्र पोर्टल के माध्यम से अपने विषय से संबंधित सावल विशेषज्ञों से पूछने की अनुमति दी जाएगी। उपर्युक्त चैनल सभी डीटीएच सेवा प्रदाताओं के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए, 9वीं से 12वीं कक्षा के विभिन्न विषयों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ‘स्वयं’ MOOC प्लेटफार्म के जरिये कंटेंट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। सेल्फ लर्निंग मैटेरियल के अतिरिक्त, ‘स्वयं’पोर्टल वीडियो लेक्चर्स एवं स्व-मूल्यांकन की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अलावा, जिनके यहां इंटरनेट की अधिक सुविधा नहीं हैं, इन वीडियो लेक्चरों को लाइव सेशन के साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्वयंप्रभा टीवी चैनलों पर प्रसारण किया जाता है

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

51 mins ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

1 hour ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

2 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

2 hours ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

3 hours ago

पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

3 hours ago