Categories: Uncategorized

एनआईआईएफ ने किया अपना पहला निवेश, डीपी वर्ल्ड के साथ की साझेदारी

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष (एनआईआईएफ) द्वारा अपना पहला निवेश किया. एनआईआईएफ ने भारत में बंदरगाह टर्मिनल,  परिवहन, आपूर्ति व्यापार के क्षेत्र में निवेश हेतु एक मंच बनाने के लिए डीपी वर्ल्ड के साथ साझेदारी की है.
एनआईआईएफ के मास्टर कोष की शुरूआत अक्टूबर, 2017 को अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीएए) की एक सब्सिडरी और चार घरेलू संस्थागत निवेशक – एचडीएफसी ग्रुप, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा लाइफ और एक्सिस बैंक के सहयोग से हुई थी. एक भारत ब्रिटेन हरित विकास इक्विटी कोष (GGEF) की भी स्थापना की जा रही है. जिसके तहत दोनों ही देशों की सरकारें 120-120 मिलियन पाउंड का निवेश करेंगी. भारत सरकार एनआईआईएफ के जरिये इस कोष में धन डालेगा.

एनआईआईएफ के बारे में संक्षिप्त-
एनआईआईएफ लिमिटेड एक निधि प्रबंधक है जो भारत में ऊर्जा, परिवहन, आवास, जल, अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य बुनियादी ढांचा से संबंधित क्षेत्रों में निवेश करने वाले घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य बनाने की तलाश करता है. कंपनी संयुक्त रूप से भारत सरकार तथा भारत और विदेशों से निवेशकों के स्वामित्व वाली है.
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी)
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago