Categories: Sports

न्यूयॉर्क, डेलास और फ्लोरिडा में होंगे टी20 विश्व कप 2024 के मैच

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन प्रतिष्ठित स्थानों को नामित किया है। आईसीसी ने USA के तीन शहरों ( डलास, फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क) की पु्ष्टि की है। यहां, टी-20 वर्ल्ड कप के मैच आयोजित किए जाएंगे।

संयुक्त राज्य अमेरिका पहली बार टी-20 विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिसमें डलास में ग्रैंड प्रेयरी, फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी और न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी को इस भव्य आयोजन के लिए चुना गया है। वेस्टइंडीज और अमेरिका को टूर्नामेंट की मेजबानी आईसीसी बोर्ड द्वारा नवंबर 2021 में दी गई थी। अब आईसीसी ने कई विकल्पों के बारे में विस्तृत और व्यापक मूल्यांकन के बाद अमेरिका के स्थानों का चयन किया है।

 

इन स्थानों का भी किया गया चयन

प्री-इवेंट मैचों और प्रशिक्षण के लिए कई अन्य संभावित स्थानों का चयन किया गया है। इनमें वाशिंगटन में जॉर्ज मेसन विश्वविद्यालय भी शामिल है, जो मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) टीम वाशिंगटन फ्रीडम का घर है।

बता दें कि नवंबर 2021 में वैश्विक टूर्नामेंट के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज को सह-मेजबान के रूप में चुना गया था। आईसीसी ने उन्हें मेजबानी के अधिकार प्रदान किए थे। कई विकल्पों के व्यापक मूल्यांकन के बाद स्थानों का चयन किया गया।

 

साल 2022 में इंग्लैंड ने जीता था विश्व कप

गौरतलब हो कि पिछला टी-20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला गया था। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराते हुए फाइनल जीता था। भारत का सफर सेमीफाइनल में थम गया था। इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था।

 

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का आयोजन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का आयोजन न्यूयॉर्क शहर से 30 मील दूर स्टेडियम में किया जा सकता है। यह 34,000 क्षमता वाला आइजनहावर पार्क है। वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके बाद टॉप-2 पर रहने वाली प्रत्येक ग्रुप की टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिनको 4-4 के 2 ग्रुप में बांट दिया जाएगा। यहां से टॉप-2 पर रहने वाली टीमें अपने-अपने ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों को मिला सम्मान, देखें फुल लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…

14 mins ago

ऑस्कर 2026: ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…

2 hours ago

Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

माइकल बी जॉर्डन ने 98th Academy Awards में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार जीता।…

5 hours ago

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

2 days ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

2 days ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

2 days ago