Categories: Uncategorized

पुणे में आयोजित कार्यशाला में विस्फोटक का पता लगाने वाले डिवाइस “RaIDer-X” हुआ लॉन्च

महाराष्ट्र के पुणे में विस्फोटक डिटेक्शन (National Workshop on Explosive Detection-2020) पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन पुणे के हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में “RaIDer-X” नामक एक नए विस्फोटक का पता लगाने वाले उपकरण का भी अनावरण किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न डीआरडीओ प्रयोगशालाओं, सेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, राज्य पुलिस, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग जगत तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
RaIDerX“:-
रेडर-एक्स को बैंगलोर के भारतीय विज्ञान संस्थान और पुणे के हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। पुणे HEMRL, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशाला है। रेडर-एक्स में एक दूरी से विस्फोटकों की पहचान करने की क्षमता है। शुद्ध रूप में अनेक विस्फोटकों के साथ-साथ मिलावट वाले विस्फोटकों का पता लगाने की क्षमता बढ़ाने के लिए सिस्टम में डेटा लाइब्रेरी बनाई जा सकती है। इस डिवाइस के द्वारा छुपाकर रखे गये विस्फोटकों की ढेर का भी पता लगाया जा सकता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापित: 1958.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

20 mins ago

भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

41 mins ago

भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

1 hour ago

मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

2 hours ago

वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

3 hours ago

IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

4 hours ago