शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अब तक 16 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख करोड़ रुपये रहा। आयकर विभाग ने 10 जुलाई 2023 को एक बयान में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह कुल बजट अनुमान के 26.05 फीसदी पर पहुंच गया है। इसमें आयकर और कंपनी कर शामिल हैं। कर वापसी के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.75 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध कर संग्रह के मुकाबले 15.87 फीसदी अधिक है।
मंत्रालय के मुताबिक, इस साल एक अप्रैल से नौ जुलाई के दौरान 42,000 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए। यह पिछले साल इसी अवधि में हुई कर वापसी के मुकाबले 2.55 फीसदी अधिक है। सकल रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.65 प्रतिशत बढ़कर 5.17 लाख करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.23 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह वित्त वर्ष 2022-23 के 16.61 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.75 प्रतिशत अधिक है।
Find More News on Economy Here
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…
दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज यशवंत वर्मा ने भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…