Home   »   आंध्र प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस...

आंध्र प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग के शीर्ष पर

आंध्र प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग के शीर्ष पर_2.1
PC- The Livemint
एक सर्वेक्षण के अनुसार,लगातार दूसरे वर्ष के लिए, आंध्र प्रदेश को व्यवसाय करने के लिए सबसे आसान भारतीय राज्य के रूप घोषित किया गया है. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाले राज्य ने दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग द्वारा जारी “ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस” रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया.

तेलंगाना दूसरे स्थान पर रहा, इसके बाद हरियाणा, झारखंड और गुजरात है. उत्तर-पूर्वी राज्य,मेघालय को 36 वें स्थान पर रखा गया है.

ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग

रैंक राज्य अंक
1. आंध्र प्रदेश 98.4
2. Telangana 98.3
3. हरियाणा 98.1
4. झारखंड 98.0
5. गुजरात 98.0

स्रोत- दि लाइवमिंट

prime_image
QR Code
Scan Me