गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड में हिस्सा लेने के लिए नौसेना का मार्चिंग दस्ता पूरी तरह से तैयार है। इस बार नौसेना की झांकी का फोकस ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘नारी शक्ति’ के ऊपर है। नौसेना की झांकी के आगे के हिस्से में डोर्नियर विमान में एक महिला अधिकारी को दिखाया गया है, जो पिछले साल की नौसेना की निगरानी विमान डोर्नियर के फ्लाइंग के सभी महिला चालकों को दर्शाती है। इस बार नौसेना की झांकी के दौरान नए नौसेना ध्वज के अनावरण और नए नौसेना गीत ‘हम हैं तैयार’ की धुन भी सुनने को मिलेगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
झांकी का मुख्य भाग नौसेना की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को दर्शाता है। इस बार की परेड में ध्रुव हेलीकॉप्टर के साथ नए स्वदेशी नीलगिरी वर्ग के युद्धपोत के एक मॉडल में नेवी के मारकोस कमांडो भी नजर आएंगे। बीच मे स्वदेशी कलवारी श्रेणी की पनडुब्बियों के कट-आउट मॉडल दर्शाए गए हैं। इन युवा नौसैनिकों की अगुवाई करेगी लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत और प्लाटून कमांडर की भूमिका में होंगे लेफ्टिनेंट अश्विनी सिंह, एसएलटी वल्ली मीना एस और एसएलटी एम आदित्य नजर आएंगे। इसके अलावा नौसेना की ब्रास बैंड को 80 संगीतकारों ने सजाया है जिसका नेतृत्व एम एंटनी राज करेंगे।
नौसेनाध्यक्ष: – एडमिरल आर हरि कुमार
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…