Categories: Imp. days

National Voters Day 2023 जानें क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय मतदाता दिवस?

हर साल 25 जनवरी का दिन भारत में नेशनल वोटर्स डे यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। किसी भी लोकतांत्रिक देश में सरकार बनाने में मतदाताओं की सबसे बड़ी और अहम भूमिका होती है। मतदाता अपने कीमती वोट से किसी भी पार्टी को पांच साल के लिए सत्ता में ला सकते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने मतदान के प्रति जागरुक करना और निष्पक्ष होकर मतदान करने को लेकर प्रेरित करना है। सभी 18 साल के हो चुके वयस्क युवकों का Voter List में नाम जोड़ना और अपने वोट के प्रति उन्हें जागरुक करना वोटर डे मनाने का उद्देश्य होता है।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 की थीम

हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल 2023 के राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम है ‘वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं।’ साल 2022 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस “समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की ओर अग्रसर” थीम के साथ मनाया गया था।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इतिहास

भारतीय चुनाव आयोग (election Commission of India) की स्थापना 1950 में हुई, जिसके 61वें स्थापना वर्ष 25 जनवरी 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का फैसला लिया गया और तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने इसकी शुरुआत की थी। भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है, इसी को देखते हुए राष्ट्रीय मतदान दिवस (National Voter Day) मनाने का निर्णय लिया गया था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • भारत के चुनाव आयोग का गठन: 25 जनवरी 1950;
  • भारत का चुनाव आयोग मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • भारत का चुनाव आयोग पहले मुख्य चुनाव आयुक्त: सुकुमार सेन;
  • भारत का चुनाव आयोग वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त: राजीव कुमार।

 

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago