Categories: Imp. days

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस 2023: महत्व और इतिहास

भारत में प्रत्येक वर्ष 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस (National Small Industry Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और बेरोज़गारों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस भारत में छोटे उद्योगों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। लघु उद्योग देश के आर्थिक विकास में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

यह पूरे देश में छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित एक वार्षिक उत्सव है। यह दिन छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने और बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। भारत जैसे विकासशील राष्ट्र के आर्थिक विकास में लघु-स्तरीय उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इन क्षेत्रों की सामरिक प्रासंगिकता को देखते हुए इसके विकास पर विशेष बल दिया जाता है।

 

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस: महत्त्व

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस भारत के छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। एक विकासशील राष्ट्र के आर्थिक विकास में लघु उद्योग बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्र सरकार ने लघु उद्योगों की स्थापना और समर्थन के लिए सभी गंभीर प्रयास किए हैं। लघु उद्योग श्रम प्रधान हैं और आर्थिक शक्ति के वितरण पर भी ज़ोर देते हैं। जब नए उद्योग स्थापित होते हैं तो रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को लघु उद्योगों के माध्यम से रोजगार मिलता है। लघु उद्योग (Small Scale Industry) उद्यमियों के लिए लघु उद्योग मंत्रालय ने 30 अगस्त, 2001 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के साथ लघु उद्योग सम्मेलन का आयोजन किया।

 

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस: इतिहास

भारत में लघु उद्योगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है जैसे कि बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी/तकनीकि, भुगतान से संबंधित मुद्दे, आदि। छोटे उद्यमों को सहायता प्रदान करने और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए 30 अगस्त, 2000 को लघु उद्योग (Small Scale Industries) के लिए एक व्यापक नीति पैकेज शुरू किया गया था। मंत्रालय के लोगों ने आगे चलकर 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के रूप में नामित करने पर सहमत हुए। तब से हर साल भारत में राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत जैसे विकासशील राष्ट्र में बड़ी संख्या में बेरोजगार लोग लघु उद्योगों के माध्यम से रोजगार की तलाश करते हैं।

 

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

7 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

7 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

7 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

10 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

10 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

10 hours ago