Home   »   राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: 24 अप्रैल

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: 24 अप्रैल

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: 24 अप्रैल |_3.1
देश भर में हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस अथवा राष्ट्रीय स्थानीय स्वशासन दिवस का आयोजन किया जाता है। देश में पहली बार अप्रैल 2010 में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस या राष्ट्रीय स्थानीय सरकार दिवस मनाया गया था।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2020 के अवसर पर एकीकृत ई-ग्रामस्वराज पोर्टल और एक मोबाइल ऐप लॉन्च करेंगे। यह पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक नई पहल है जो ग्राम पंचायतों को अपनी ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को तैयार करने और कार्यान्वित करने के लिए एकल इंटरफ़ेस प्रदान करेगी।

पंचायत राज का इतिहास:

24 अप्रैल 1993 को देश में ज़मीनी स्‍तर पर सत्‍ता के विकेन्‍द्रीकरण के इतिहास का सबसे महत्‍वपूर्ण दिन माना जाता है क्योंकि इसी दिन संविधान (73 वां संशोधन) अधिनियम 1992 के जरिए पंचायती राज व्‍यवस्‍था लागू हुई थी। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (NPRD) के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इस तारीख को 73 वां संवैधानिक संशोधन लागू हुआ था। राजस्थान पहला राज्य था जिसने 1959 में दिवंगत प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय में पंचायती राज व्यवस्था लागू किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय पंचायती राज मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.