Categories: Uncategorized

संस्कृ्ति मंत्री ने भारत की अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत की राष्ट्रिय सूची की जारी

केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा “भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) की राष्ट्रीय सूची” जारी की गई है। “भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की राष्ट्रीय सूची”, संस्‍कृति मंत्रालय के विज़न 2024 का भाग है, जिसका लक्ष्‍य भारत के विविध राज्‍यों की अमू‍र्त सांस्‍कृतिक विरासत परम्‍पराओं के बारे में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जागरूकता फैलाना और उनका संरक्षण सुनिश्चित करना है। यह अपनी अमू‍र्त विरासत में अंत:स्‍थापित भारतीय संस्‍कृति की विविधता को मान्‍यता देने का एक प्रयास है।
भारत की अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत की राष्ट्रिय सूची को पांच क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत अभिव्‍यक्‍त होती है::
  • अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत के वाहक के तौर पर भाषा सहित मौखिक परंपराएं और अभिव्यक्तियां;
  • प्रदर्शन कलाएं;
  • सामाजिक प्रथाएं, रीति-रिवाज और उत्सव घटनाक्रम;
  • प्रकृति और विश्व‍ से संबंधित ज्ञान तथा प्रथाएं;
  • पारंपरिक शिल्पकारिता
अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत का संरक्षण करने संबंधी यूनेस्‍को के 2003 के कन्वेंशन को ध्यान में रखते हुए भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची को मोटे तौर पर पांच क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

INS तारागिरी कमीशन हुआ – इस युद्धपोत को क्या बात खास बनाती है?

भारत की समुद्री सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना ने 3 अप्रैल,…

18 mins ago

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

15 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

17 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

17 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

17 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

21 hours ago