Categories: Uncategorized

नई दिल्ली में पुलिस और CAPF में महिलाओं पर राष्ट्रीय सम्मेलन किया गया आयोजित

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने नई दिल्ली में “केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और पुलिस बलों में महिलाओं पर एक आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन” का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research and Development – BPR & D) द्वारा आयोजित किया गया था। साथ ही स्मृति ईरानी ने हैंड-आउट- ‘बीपीआर एंड डी मिरर- जेंडर बेंडर’ और “टू ग्रेटर हाइट्स ” पुस्तक का भी विमोचन किया। मंत्री ने महिलाओं को फोरेंसिक और साइबर अपराध जांचकर्ताओं के रूप में प्रशिक्षित करने के महत्व पर जोर दिया क्योंकि महिलाओं को सबसे ज्यादा साइबर अपराधों का शिकार बनाया जाता हैं।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित दो विषयों पर विचार-विमर्श करना था:-
  • साइबर स्टाकिंग और महिलाओं को धमकाना: सुरक्षा के लिए कदम. (Cyber Stalking and Bullying of Women: Steps for Protection)
  • कार्य क्षेत्रों में सीएपीएफ महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करना. (Challenges faced by CAPF Women in Operational Areas)

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D):-

भारत सरकार द्वारा 1970 के दशक में गृह मंत्रालय के अधीन पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR & D) की स्थापना की गई थी। इसका गठन पुलिस बल के आधुनिकीकरण के प्राथमिक उद्देश्य के साथ पुलिस अनुसंधान और सलाहकार परिषद (1966) के स्थान पर किया गया था। भारत सरकार ने भविष्य में देश के पुलिस बलों में समयानुसार परिवर्तन लाने के लिए BPR & D के प्रशासनिक नियंत्रण में राष्ट्रीय पुलिस मिशन का गठन करने का निर्णय लिया था।  BPR & D ने हाल ही में अपना 50 वां स्थापना दिवस मनाया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

6 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

6 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

7 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

8 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

8 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

8 hours ago