राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2024: 21 अप्रैल

देश में हर साल 21 अप्रैल को यानि आज के दिन को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (National Civil Services Day) के तौर पर मनाया जाता है। यह हर किसी की जिंदगी में काफी महत्व भी रखता है क्योंकि यह सरकारी कर्मचारियों को पहचानने और प्रेरित करने के लिए समर्पित है। केंद्र सरकार हर साल प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरी तरह से विभिन्न विभागों में भारत के सिविल सेवकों को समर्पित है। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों को प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2006 से 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पूरे देश में मनाया जाता है।

 

सिविल सेवा दिवस मनाने का उद्देश्य

सिविल सेवन शब्द का उत्थान ब्रिटिश काल से है। इसको मनाने का उद्देश्य अफ़सरों के कार्य और प्रयत्नों की सराहना करना और प्रोत्साहन देना है। इस दौरान सिविल सेवा के अलग-अलग विभागों के काम का मूल्यांकन भी हो जाता है।

 

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस: इतिहास

इस विशेष दिन को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाने का कारण इतिहास में बहुत पुराना है। हमारे देश के पहले गृह मंत्री, जिन्हें भारत के लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है, सरदार वल्लभ भाई पटेल नागरिक सेवाओं को राष्ट्र निर्माण के एक आवश्यक घटक के रूप में मानते थे। 1947 में मेटकाफ हाउस, दिल्ली में ऑल इंडिया प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण स्कूल में परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए, उन्होंने पहली बार सिविल सेवकों/सेवाओं को “भारत का स्टील फ्रेम” कहा था। यह सिविल सेवकों द्वारा निभाई गई भूमिका पर सटीक रूप से बल देता है और राष्ट्र के विकास और भलाई के लिए उनसे अपेक्षा की जाती है।

 

सिविल सेवा दिवस की थीम

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2024 की थीम , “नागरिकों को सशक्त बनाना, शासन को बढ़ाना” है।

 

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस: महत्व

भारत में हर वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह दिन सरकारी कर्मचारियों की सेवाओं को पहचानने और उन्हें प्रेरित करने के लिए समर्पित है। यह सिविल सेवा अधिकारियों के प्रयासों और योगदान की सराहना करने के लिए एक दिन के रूप में कार्य करता है जो राष्ट्र की सेवा के लिए अथक परिश्रम करते हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

1 day ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

1 day ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

1 day ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

1 day ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

1 day ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

1 day ago