वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात एनएसजी के प्रमुख नियुक्त

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी नलिन प्रभात को देश की आतंकवाद निरोधक इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

प्रभात आंध्र प्रदेश काडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

 

साल 2028 तक पद पर रहेंगे

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 31 अगस्त 2028 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक की अवधि के लिए एनएसजी के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

 

एनएसजी के बारे में

ब्लैक कैट के नाम से पहचाने जाने वाले आतंकरोधी बल एनएसजी को साल 1984 में गठित किया गया था। एनएसजी आतंकवाद और अपहरण विरोधी अभियानों के लिए बनाया गया विशेष बल है। मुंबई में 26/11 के हमले के दौरान भी एनएसजी ने अहम भूमिका निभाई थी। यह पूर्णतः से केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के ढाँचे के भीतर कार्य करता है। राष्ट्रीय सुरक्षक गृह मंत्रालय के निरीक्षण में काम करते हैं। सशस्त्र सीमा बल के चीफ दलजीत सिंह चौधरी एनएसजी चीफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

आईबी में विशेष निदेशक पद पर हुई नई तैनाती

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने खुफिया ब्यूरो के स्पेशल डायरेक्टर पद पर सपना तिवारी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। सपना तिवारी भी 1992 बैच की ओडिशा कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल सपना तिवारी आईबी में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं। सपना तिवारी की नियुक्ति दो साल के लिए हुई है और वे 30 अप्रैल 2026 तक इस पद पर रहेंगी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago