PM Modi Oath Ceremony: कई देशों के लीडर्स होंगे शामिल

Lok Sabha Election 2024 में NDA की जीत के बाद देश में एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। रविवार 9 जून को पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह (PM Modi Oath Ceremony Date) है। इस समारोह को भव्‍य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भी तमाम विदेशी मेहमान समारोह में शामिल होने वाले हैं।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस बार पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होने का न्‍यौता दिया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए निमंत्रण को स्‍वीकार कर लिया है।

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ

पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 की शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्‍हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्‍ट्रपति केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण को यादगार बनाने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

लोकसभा चुनाव

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 7 जून को संसदीय दल की मीटिंग में भाजपा और अन्‍य सहयोगी दलों ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद के लिए चुना था। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

1 day ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

1 day ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

1 day ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

1 day ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

1 day ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

1 day ago