Categories: Sports

पूर्व ओपनर मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने 30 जनवरी 2023 को ट्विटर पर बताया कि वह अब विदेशी लीगों में अपनी किस्मत आजमाएंगे। विजय ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था। उन्होंने 61 टेस्ट, 17 वनडे और नौ टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विजय ने 61 टेस्ट में 3982 रन, 17 वनडे में 339 रन और नौ टी20 मैचों में 169 रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट में 12 शतक लगाए थे। मुरली क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में सफल रहे। उन्होंने 38.28 की औसत से रन बनाए। विजय का उच्चतम स्कोर 167 रन रहा। उन्होंने टेस्ट में 15 अर्धशतक भी लगाए। वह टेस्ट जैसी सफलता वनडे और टी20 में हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पहला टेस्ट खेला था। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में पहला वनडे और उसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रॉस आइसलेट में पहला टी20 खेला था।

 

आईपीएल में किया शानदार प्रदर्शन

 

मुरली विजय आईपीएल इतिहास के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में एक रहे। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का प्रतिनिधित्व किया। चेन्नई के साथ वह काफी सफल रहे। विजय ने आईपीएल में 106 मैच खेले। इस दौरान 25.93 की औसत से उन्होंने 2619 रन बनाए। विजय ने दो शतक और 13 अर्धशतक लगाए।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में भेजी गई, जानें इस योजना के बारे में

मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…

1 hour ago

BIM10 टूर्नामेंट विवाद: तीन खिलाड़ियों को किया गया सस्पेंड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…

2 hours ago

EPFO से जुड़कर South Indian Bank ने शुरू की EPF पेमेंट सर्विस

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…

3 hours ago

चेन्नई के ICF में अंतरराष्ट्रीय रेल कोच एक्सपो 2026 का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय रेल कोच एक्सपो 2026  (International Rail Coach Expo 2026) का उद्घाटन 12 मार्च 2026…

4 hours ago

PM Kisan 22वीं किस्त जारी: करोड़ों किसानों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त जारी कर दी…

4 hours ago

OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ आय से तय नहीं होगी आरक्षण पात्रता

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के…

6 hours ago