Categories: Ranks & Reports

दिल्ली को पछाड़ मुंबई बना दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर

दिल्ली (Delhi) प्रदूषण के मामले में अब मुबंई से पीछे छूट गई है। भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने वाली आर्थिक राजधानी अब पहले स्थान पर पहुंच गई है। स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स (IQAir) के अनुसार, 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर था। 29 जनवरी को मुंबई, IQAir रैंकिंग में दसवें नंबर पर था। हालांकि दिल्ली टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक इस साल मुंबई में ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’ दिन पिछली 3 सर्दियों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा थे। शोध के अनुसार, मुंबई की हवा में 71% से अधिक पार्टिकुलेट मैटर लोड का कारण निर्माण की धूल है। जबकि, अन्य स्रोत में कारखाने, बिजली संयंत्र आदि शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दुनिया भर के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहर:

Ranks City
1. लाहौर (पाकिस्तान)
2. मुंबई (भारत)
3. काबुल (अफगानिस्तान)
4. काऊशुंग (ताइवान)
5. बिश्केक (किर्गिस्तान)
6. अकरा (घाना)
7. क्राको (पोलैंड)
8. दोहा (कतर)
9. अस्ताना (कजाकिस्तान)
10. सेंटियागो (चिली)

 

आईक्यूएयर क्या है?

 

IQAir, एक स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स और एक रियल-टाइम वर्ल्डवाइड एयर क्वालिटी मॉनिटर है जो UNEP और ग्रीनपीस के साथ मिलकर कार्य करता है। यह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेटा का उपयोग कर भारत में वायु गुणवत्ता को मापता है। अमेरिकी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मानकों के अनुसार शहरों को ‘हेल्दी’, अन्हेल्दी’ और ‘खतरनाक’ में वर्गीकृत किया गया है, जो भारत की तुलना में अधिक कठोर हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

6 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

8 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

8 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

9 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

9 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

9 hours ago