Categories: Ranks & Reports

मुकेश अंबानी ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में भारत में पहले स्थान पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 (Brand Guardianship Index 2023) में माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबानी इस सूचकांक में भारत में पहले और विश्व में दूसरे नंबर पर हैं। ब्रांड फाइनेंस ने ब्रांड मजबूती सूचकांक की तरह ही अपना ब्रांड संरक्षकता सूचकांक तैयार किया है। ब्रांड मजबूती सूचकांक किसी कंपनी की कॉरपोरेट ब्रांड मूल्यांकन को रेखांकित करता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • ब्रांड फाइनेंस ने 2023 की अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमने एक संतुलित सूचकांक बनाया है। इसमें कंपनी के संरक्षक के रूप मे कार्य करने की कंपनियों के सीईओ की क्षमताओं और दीर्घकालिक स्तर पर शेयरधारक मूल्य को आगे बढ़ाने में भूमिका को मापा गया है।
  • रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रांड फाइनेंस की ब्रांड संरक्षकता सूचकांक (बीजीआई) 2023 में एनविडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसेन हुआंग पहले और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट के मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
  • इन दोनों ने पहले दो स्थानों पर कब्जा कर पिछले साल शीर्ष पर रहने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला को तीसरे स्थान पर कर दिया है।
  • सूचकांक में शीर्ष 10 में सबसे ज्यादा लोग भारतीय या भारतीय मूल से हैं। एडोब के शांतनु नारायण चौथे जबकि सुंदर पिचाई पांचवें स्थान पर हैं।
  • डेलॉयट के पुनीत राजन छठे जबकि टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन आठवें स्थान पर हैं। डीबीएस के पीयूष गुप्ता नौवें स्थान पर हैं जबकि टेंसेंट के हुआतेंग मा 10वें स्थान पर हैं।
  • महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा 23वें स्थान पर हैं। रिलायंस के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन अंबानी दूसरे स्थान पर हैं। वह समूह के प्रमुख की भूमिका में 40 साल से हैं।

Find More Ranks and Reports Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago