Home   »   दुनिया के शीर्ष 15 बेहद अमीर...

दुनिया के शीर्ष 15 बेहद अमीर व्यक्तियों की सूची में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी

दुनिया के शीर्ष 15 बेहद अमीर व्यक्तियों की सूची में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी_3.1

ब्लॉमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दुनिया के शीर्ष 15 बेहद अमीर व्यक्तियों के सूची में दो भारतीयों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को शामिल किया गया है। हिंडरबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद अपनी कंपनी के स्टॉक में शॉर्टसेलिंग के कारण 2023 में अपना स्थान खोने के बाद गौतम अडानी ने बेहद अमीर व्यक्तियों की सूची में जगह बनाई है।

2023 में शॉर्ट सेलिंग के कारण अडानी की संपत्ति में गिरावट आई और वह शीर्ष 15 सुपर अमीरों की सूची से बाहर हो गए थे। पहली बार, दुनिया के शीर्ष 15 बेहद अमीरों में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की नेटवर्थ 100 अरब डॉलर या उससे अधिक है।

दुनिया के शीर्ष 15 बेहद अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी

110 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी इस सूची में 12वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हैं। आरआईएल पेट्रोकेमिकल्स, तेल और गैस, दूरसंचार, खुदरा और वित्तीय सेवाओं के कारोबार में है।

गौतम अडानी 100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 14वें स्थान पर हैं। अडानी समूह बंदरगाहों, हवाई अड्डों, बिजली उत्पादन और पारेषण, हरित ऊर्जा, खाद्य तेल, सीमेंट और रियल एस्टेट समेत अन्य कारोबार में है।

2023 में, अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी ने अडानी और उनकी कंपनियों पर वित्तीय धोखाधड़ी और शेयर बाजार में हेरफेर का आरोप लगाया। इससे अडानी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे गौतम अंबानी की संपत्ति कम हो गई। हालाँकि सेबी और सुप्रीम कोर्ट द्वारा अडानी को इन आरोपों से बरी किए जाने के बाद अडानी कंपनियों में विदेशी निवेशक कंपनियों का निवेश फिर से बढ़ रहा है जिसके फलस्वरूप उसके शेयरों की कीमतें बढ़ गई हैं।

100 अरब डॉलर की संपत्ति वाली पहली महिला

फ्रांस की बेटेनकोर्ट मेयर्स और मशहूर लोरियल कंपनी की मालकिन 100 अरब डॉलर की संपत्ति रखने वाली पहली महिला बनीं। लक्जरी कॉस्मेटिक कंपनी लोरियल के शेयर की कीमत ने 1998 के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ वर्ष दर्ज किया। इससे बेटेनकोर्ट मेयर्स की संपत्ति में वृद्धि हुई और 101 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 14वें स्थान पर रही।

मेक्सिको के कार्लोस स्लिम पहली बार इस सूची में शामिल हुए और 106 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर रहे। वह दक्षिण अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और निर्माण से लेकर रेस्तरां और दुकानों के संचालन तक के विविध क्षेत्र के व्यवसाय में हैं।

सबसे अमीर लोगों की सूची

  • एलवीएमएच कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नार्ड अरनॉल्ट 222 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
  • अमेज़न कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस को 208 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पृथ्वी पर दूसरे सबसे अमीर आदमी के रूप में स्थान दिया गया है।
  • टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क की कुल संपत्ति 187 बिलियन डॉलर है और वे सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस साल एलन मस्क की संपत्ति में 40 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है।

 

FAQs

टेस्ला कंपनी के सीईओ कौन है?

टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क है.