Categories: Uncategorized

MoTA ने स्थायी आजीविका के अवसर को बढ़ावा देने के लिए MoRD के साथ की साझेदारी

जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MoTA ) ने दीर्धकालिक आजीविका के अवसर को प्रोत्साहन देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) के साथ एक संयुक्त संवाद पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त संवाद के माध्यम से, दोनों मंत्रालय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत जन जातीय महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए स्थायी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय जनजातीय महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों की पहचान और व्यक्तिगत आजीविका परिसंपत्ति का खाका तैयार करेगा, जबकि जनजातीय कार्य मंत्रालय राज्य वार्षिक कार्य योजना को अंतिम रूप देने के लिए एसआरएलएम को योजना समर्थन की पेशकश करेगा और अपनी आजीविका वार्षिक कार्य योजना में इसे शामिल करेगा।
दोनों मंत्रालयों के बीच साझेदारी एक दूसरे के प्रयासों का समर्थन करेगी, जैसे कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय की पहल और DAY-NRLM के लक्ष्य के एक-दूसरे के पूरक होने के कारण मंत्रालयों ने साथ काम कर जनजातीय महिलाओं के लिए उपलब्ध आर्थिक अवसरों में सुधार करने का कार्य करेंगे। इस तरह दोनों मंत्रालय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को समन्वित करने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला का संचालन करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: अर्जुन मुंडा.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में…

22 hours ago

UN ने पेरिस समझौते के तहत पहले कार्बन क्रेडिट को मंज़ूरी दी

संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार पेरिस समझौते के कार्बन बाज़ार तंत्र के तहत आधिकारिक रूप…

22 hours ago

वायु शक्ति अभ्यास 2026: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान सीमा के पास दिखाई ताकत

भारतीय वायुसेना ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पोकरण में ‘वायुशक्ति’ अभ्यास में अपनी ताकत…

23 hours ago

तीसरी तिमाही के GDP आंकड़े जारी, 7.8 फीसदी दर्ज की गई विकास दर

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के जीडीपी आंकड़े जारी हो गए हैं, जिसमें…

24 hours ago

देश का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट बनकर तैयार, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2026 को गुजरात के साणंद में भारत की पहली सेमीकंडक्टर…

1 day ago

‘अंजदीप’ का क्या अर्थ है? नौसेना के नए कमीशंड युद्धपोत के नाम के पीछे की कहानी

भारतीय नौसेना ने 27 फरवरी 2026 को चेन्नई पोर्ट पर अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस…

1 day ago