मूडीज ने 2022 के लिए भारत के आर्थिक विकास के अपने अनुमान को संशोधित करते हुए 7.7 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया है। इससे पहले मूडीज ने 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान सितंबर में घटाकर 7.7% किया था। मूडीज ने मई में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में इस साल 8.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था। भारत की 2021-22 के वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2021 से मार्च 2022) में 8.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा। पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 2022 में भारत के आर्थिक विकास के अपने अनुमान को 7.4 प्रतिशत से घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया। हाल के दिनों में कुछ अन्य वैश्विक एजेंसियों ने भी अपने पूर्वानुमानों को कम किया है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
वर्ष 2023-24 के लिए वृहद वैश्विक परिदृश्य में मूडीज ने कहा कि वर्ष 2022 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.7 से घटकर सात फीसदी रह सकती है। उच्च मुद्रास्फीति, उच्च ब्याज दर और वैश्विक वृद्धि धीमी पड़ने का आर्थिक गति पर होने वाला असर हमारे पहले के अनुमान से कहीं अधिक रहेगा। मूडीज ने अनुमान जताया कि वृद्धि की गति 2023 में कम होकर 4.8 फीसदी रह जाएगी, फिर 2024 में यह बढ़कर करीब 6.4 फीसदी होगी। ग्रोथ प्रेडिक्शन में कटौती के बावजूद, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
Find More News on Economy Here
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…