ओपन AI ने 18 नवंबर को अपने सीईओ और सह-संस्थापक सैम ऑल्टमैन को बर्खास्त करने की घोषणा के साथ ही मीरा मुराती को कंपनी का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। मुराती कंपनी में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के पद पर काम कर रही थीं।
ओपन एमआई के बोर्ड ने 17 नवंबर को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया है कि सैम ऑल्टमैन को पद से बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि बोर्ड के साथ उनका संचार ठीक नहीं था। बोर्ड को अब ओपन AI का नेतृत्व जारी रखने की उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं है। अब मीरा मुराती कंपनी की अंतरिम सीईओ के रूप में काम करेंगी।
ओपन AI 2015 में स्थापित कंपनी है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी परियोजनाओं पर रिसर्च और काम करती है।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…