Categories: National

अरेबियन ट्रैवल मार्ट (एटीएम) 2023, जानें सबकुछ

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय संयुक्त अरब अमीरात, दुबई में 01 से 04 मई तक आयोजित अरेबियन ट्रेवल मार्ट (एटीएम) 2023 में भाग ले रहा है। अरेबियन ट्रैवल मार्ट, यात्रा और पर्यटन उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक आयोजनों में से एक है, जो दुनिया भर के पर्यटकों और प्रदर्शकों को आकर्षित करता है। अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2023 में भारत की भागीदारी मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) के बाजारों के बीच भारत को पसंदीदा यात्रा गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अपनी विविध संस्कृति, विरासत, व्यंजन और प्राकृतिक सुंदरता, रोमांचक स्थल व खेल, एमआईसीई यानी पर्यटन बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन व प्रदर्शनी, विलासिता, वन्य जीवन, वेलनेस के क्षेत्र में अद्वितीय एवं विश्वसनीय अनुभव की कामना करने वाले यात्रियों के लिए भारत लोकप्रिय गंतव्य स्थल है। भारत के विविध पर्यटन प्रस्तावों और स्थायी पर्यटन प्रथाओं के प्रति देश की प्रतिबद्धता की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए विज़िट इंडिया 2023 अभियान का शुभारंभ किया। इंडिया पवेलियन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा, जिसमें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, वन्यजीव अभयारण्य और आध्यात्मिक भी शामिल हैं।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य

 

इस कार्यक्रम के माध्यम से ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, एयरलाइंस और मीडिया प्रतिनिधियों सहित मध्य-पूर्व तथा उत्तरी अफ्रीका पर्यटन उद्योग के साथ पर्यटन मंत्रालय का संबंध सुदृढ़ होगा। अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2023 में भारत की भागीदारी आर्थिक विकास और रोजगार सृजक के रूप में पर्यटन को बढ़ावा देने की देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। भारत सरकार देश के पर्यटन मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और भारत को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

पर्यटकों की सुरक्षा एक प्रमुख चुनौती

 

अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2023 दुबई में भारत से 65 से अधिक राज्य पर्यटन विभाग/केंद्र शासित प्रदेश, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, होटल श्रृंखला के प्रतिनिधि और एयरलाइंस भाग ले रही हैं। इससे मध्य-पूर्व क्षेत्र से पर्यटन के लिए भारत आने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इससे भारतीय पर्यटन उद्योग के हितधारकों को वैश्विक यात्रा व्यापार से जुड़ने का भी अवसर मिलेगा। पर्यटकों की सुरक्षा एक प्रमुख चुनौती है। पर्यटन मंत्रालय के पास हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त 12 भाषाओं में 24×7 टोल-फ्री बहुभाषी पर्यटक हेल्पलाइन है।

Find More National News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

51 mins ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

17 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

17 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

18 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

18 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

18 hours ago