Home   »   सत्या नडेला ने फॉर्च्यून की बिजनेसपर्सन...

सत्या नडेला ने फॉर्च्यून की बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में किया टॉप

सत्या नडेला ने फॉर्च्यून की बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में किया टॉप_3.1

भारत में जन्मे माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला, फॉर्च्यून के बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में टॉप पर काबिज है। इनके अलावा सूची में मास्टरकार्ड के CEO अजय बांगा और अरिस्ता की हेड जयश्री उलाल भी शामिल हैं।  इस सूची में बांगा 8वें स्थान पर है, जबकि उलाल 18वें स्थान पर है, फॉर्चून यह लिस्‍ट 10 आर्थिक कारकों पर गौर करके जारी करता है जिनमें शेयर धारकों को मिले कुल रिटर्न से लेकर पूंजी पर मिला रिटर्न तक शामिल है। बांगा और उलाल दोनों ही भारतीय मूल के हैं।
फॉर्च्यून की वार्षिक बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर सूची में दुनिया के 20 ऐसे सीईओ चुने गए “जिन्होंने मुश्किल लक्ष्यों को साधा, असंभव मौकों को भुनाया और क्रिएटिव तरीके से समाधान तलाशे” हैं।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स
prime_image
QR Code
Scan Me