Categories: Miscellaneous

mPassport Police App: अब पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन होगा आसान

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक नया मोबाइल एप ‘एम पासपोर्ट पुलिस एप’ लॉन्च कर दिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए इस एप की मदद से पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन करने में समय की भी बचत होगी। एप की मदद से पासपोर्ट जारी करने की समय-सीमा को दस दिनों तक कम कर देगा। यानी अब पांच दिन में ही पासपोर्ट प्राप्त किया जा सकेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट जारी करने के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को कारगर और तेज करने के लिए एमपासपोर्ट पुलिस एप पेश किया। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल यानी 16 फरवरी को को सुरक्षाबल स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के कर्मियों को 350 मोबाइल टैबलेट भी समर्पित किए। विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) के अनुसार, ये डिवाइस अब पुलिस वेरिफिकेशन और जमा रिपोर्ट की पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने में सक्षम होंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक mPassport Police App के लॉन्च होने के बाद पासपोर्ट के पुलिस वेरिफिकेशन का समय 15 दिन से घटाकर 5 दिन हो जाएगा। ऐसे में पासपोर्ट जारी होने का समय 10 दिनों तक कम हो जाएगा। बता दें कि पुलिस वेरिफिकेशन के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से साल 2022 में भारत में सभी ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में PCC सर्विस को ऑनलाइन कर दिया गया था।

 

एमपासपोर्ट पुलिस ऐप: ऑनलाइन पासपोर्ट पुलिस सत्यापन जमा करने के चरण

  • चरण 1: पासपोर्ट सेवा के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करें
  • चरण 2: पोर्टल पर लॉग इन करें और “पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें
  • चरण 3: फॉर्म में सभी विवरण भरने के बाद सबमिट करें
  • चरण 4: अब, अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने और अपना भुगतान करने के लिए “व्यू सेव्ड/सबमिटेड एप्लिकेशन” स्क्रीन पर “पे एंड शेड्यूल अपॉइंटमेंट” पर क्लिक करें।
  • चरण 5: एक बार आपका भुगतान सफल हो जाने के बाद, “प्रिंट एप्लिकेशन रसीद” पर क्लिक करें, या रसीद के एक एसएमएस की प्रतीक्षा करें जिसे आप प्रिंटआउट के बजाय दिखा सकते हैं
  • चरण 6: पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाएं जहां आपकी नियुक्ति सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित है

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago