मास्टरकार्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के स्वदेश में होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और घरेलू प्रतियोगिताओं का टाइटिल प्रायोजक होगा। बता दें, मास्टरकार्ड मोबाइल भुगतान ऐप कंपनी पेटीएम की जगह लेगा। मास्टरकार्ड ने बीसीसीआई के 2022-23 सत्र के लिए 1 साल का स्पॉन्सर करार किया है। अब आने वाले मैचों में पेटीएम की बजाय बतौर प्रायोजक मास्टर कार्ड टीम इंडिया की सीरीज में दिखाई देगी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
पेटीएम ने प्रायोजन अधिकारों के हस्तांतरण पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की थी जिसके बाद प्रायोजक में बदलाव तय माना जा रहा था। बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मास्टरकार्ड घरेलू मैदान पर आयोजित होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों (महिला और पुरुष दोनों), बीसीसीआई द्वारा आयोजित ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू क्रिकेट मैचों के साथ-साथ भारत में होने वाले सभी जूनियर क्रिकेट (अंडर 19 और अंडर 23) मुकाबलों का टाइटिल प्रायोजक होगा।
मास्टरकार्ड अब अगले सत्र में भारतीय फिनटेक कंपनी पेटीएम से पूरी तरह से स्पॉन्सरशिप टेक ओवर कर लेगी। गौरतलब है कि पेटीएम ने अगस्त 2019 से लेकर मार्च 2023 तक के लिए 3.80 करोड़ प्रति मैच की बोली लगाई थी। लेकिन अब मास्टरकार्ड ने इससे 58 प्रतिशत वृद्धि के साथ अगले सत्र के लिए प्रायोजक करार बीसीसीआई के साथ किया है।
मार्च 2026 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट देखने को मिली, और…
भारत की समुद्री सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना ने 3 अप्रैल,…
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…