Home   »   एलियूड किपचोगे और दालिलाह मुहम्मद को...

एलियूड किपचोगे और दालिलाह मुहम्मद को चुना गया एथलीट ऑफ द इयर

एलियूड किपचोगे और दालिलाह मुहम्मद को चुना गया एथलीट ऑफ द इयर_3.1
दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने वाले एलियूड किपचोगे और 400 मीटर बाधा दौड़ विश्व चैम्पियन दालिलाह मुहम्मद ने ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार’ जीता।
किपचोगे (35 वर्ष) ने शनिवार को मोनाको में यह पुरस्कार हासिल किया, उन्होंने पिछले महीने उन्होंने 42.195 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 59 मिनट 40.2 सेकेंड में तय करके इतिहास रचा था । अमेरिका की दालिलाह ने इस सुनहरे वर्ष में अमेरिकी ट्रायल्स में 52.20 सेकेंड समय के 2003 से चले आ रहे रिकार्ड को तोड़कर विश्व रिकार्ड बनाया था और इसके बाद उन्होंने दोहा में नये विश्व रिकार्ड समय 52.16 सेकेंड से विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक जीता था।
स्रोत: डीडी न्यूज़
prime_image
QR Code
Scan Me