मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आम लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए इम्फाल में एक वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया। इस वेब-पोर्टल का नाम ‘सीएम दा हैसी’ है। आम जनता डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीएम दा हैसी डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग इन करके वेब-पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित लोक शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार निरोधी प्रकोष्ठ इस पोर्टल के जरिये जनता की शिकायतों का एक निर्धारित समय में निवारण करेगा। प्रकोष्ठ कार्रवाई करने योग्य शिकायतों को राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को उपलब्ध करायेगा। आगे की पूछताछ और जांच के लिए इसे संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। लोक शिकायत निवारण तथा भ्रष्टाचार निरोधी प्रकोष्ठ को मार्च 2022 से अब तक कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 85 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है।
प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा…
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) में वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…
एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…
माइकल बी जॉर्डन ने 98th Academy Awards में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार जीता।…