मशहूर मलयालम एक्टर और पूर्व सांसद इनोसेंट का 75 वर्ष की उम्र में कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 75 साल के इनोसेंट 3 मार्च से हॉस्पिटल में भर्ती थे। इनोसेंट ने कई वर्ष तक एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। दिग्गज अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निर्माता के रूप में की थी। बाद में वह अभिनय की ओर मुड़े और आसानी से अपनी कॉमेडी और त्रिशूर स्लैंग के जरिए सभी फिल्म प्रेमियों के दिलों में उतर गए।
चार दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने लगभग 750 फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक थी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में चालकुडी से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेसी नेता पी.सी. चाको को हराया था। हालांकि कई फिल्मों में इनोसेंट विलेन के रोल में भी नजर आए। इनोसेंट ने 1972 में फिल्म ‘नृत्यशाला’ से एक्टिंग डेब्यू किया था और छा गए थे। तब से वह फिल्मों में लगातार एक्टिव थे। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में आई थी, जिसका नाम ‘कडुवा’ था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…