महाराष्ट्र को 2024 का सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य का पुरस्कार मिला

महाराष्ट्र को कृषि और ग्रामीण समृद्धि के लिए नई नीतियां अपनाने और विकासात्मक पहलों के लिए वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस आशय की घोषणा 15वीं कृषि नेतृत्व पुरस्कार समिति द्वारा की गई जिसके अध्यक्ष भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और केरल के राज्यपाल न्यायमूर्ति पी सदाशिवम है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 10 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे। एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप की तरफ से दिया जाने वाला यह पुरस्कार वर्ष 2008 में हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन की संकल्पना पर शुरू किया गया था। वर्ष 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार बिहार को दिया गया था जबकि 2022 में तमिलनाडु एवं उत्तर प्रदेश को दिया गया था।

महाराष्ट्र की नवीन कृषि पद्धतियाँ

  • 15वीं कृषि नेतृत्व पुरस्कार समिति केअनुसार महाराष्ट्र को उसकी नवीन कृषि और ग्रामीण पहल के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • यह पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार की नवोन्मेषी नीतियों और उच्च प्रभाव वाली विकासात्मक पहलों को मान्यता देता है, जिससे राज्य में कृषि और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा मिला है।
  • इस पुरस्कार ने पर्यावरण संरक्षण और खाद्य सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाली महाराष्ट्र की सतत विकास नीतियों को स्वीकार किया है।
  • कृषि क्षेत्र में हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने 21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने वाला देश का सबसे बड़ा बांस मिशन शुरू किया है।
  • हाल के बजट में, महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से नंदुरबार जिले में 1.20 लाख एकड़ में फैली हरित पट्टी स्थापित करने की योजना की घोषणा की।
  • महाराष्ट्र सरकार ने 123 परियोजनाओं के कार्यान्वयन के माध्यम से लगभग 17 लाख हेक्टेयर में सिंचाई क्षमताओं को बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा है।

कृषि नेतृत्व पुरस्कार

वार्षिक कृषि नेतृत्व पुरस्कार की स्थापना 2008 में एग्रीकल्चरल टुडे पत्रिका द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार विभिन्न हितधारकों – सरकार, व्यक्तियों और संगठनों – के योगदान का सम्मान करता है, जिन्होंने कृषि में अनुकरणीय नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। इससे पहले वर्तमान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आदि यह पुरस्कार जीत चुके हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

4 hours ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

5 hours ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

5 hours ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

6 hours ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

7 hours ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

7 hours ago