Categories: Uncategorized

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिये ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ का आयोजन

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मदद तथा सहायक उपकरण वितरित करने के लिये नागपुर में एक ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन आज नागपुर के रेशिमबाग ग्राउंड में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ‘उपकरणों की खरीद/फिटिंग के लिये दिव्यांग व्यक्तियों के लिये सहायता’ (एडीआईपी) योजना के तहत दिव्यांगजनों के लिये और ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिये किया गया था। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अलिमको, नागपुर नगर निगम और नागपुर जिला प्रशासन के सहयोग से शिविर का आयोजन किया था। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वितरण शिविर का उद्घाटन किया तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में अलग-अलग तरीके के सहायक यंत्रों का वितरण दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को किया।

मुख्य बिंदु

  • केंद्र सरकार की योजना के तहत 3483.00 लाख रुपये की कीमत के कुल 241200 मददगार और सहायक यंत्रों को 27356 वरिष्ठ नागरिकों तथा 7780 दिव्यांगजन लाभार्थियों को वितरित किया जायेगा।
  • इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि समाज के वंचित लोगों तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की सेवा करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन्हें शक्ति सम्पन्न बनाना सरकार का लक्ष्य है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे।
  • उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके मंत्रालय ने नागपुर में पहला “दिव्यांग पार्क” स्थापित करने में हर संभव मदद की है तथा इस दिशा में काम जल्द शुरू हो जायेगा।
  • इस “दिव्यांग पार्क” में दिव्यांगजनों के लिये विभिन्न प्रकार की सुविधायें उपलब्ध रहेंगी, जैसे संवेदी उद्यान, स्पर्श और सुगंध का अनुभव देने वाली फूलों की क्यारियों से युक्त मार्ग, कौशल प्रशिक्षण सुविधायें, पुनर्वास सुविधा, खेल व मनोरंजन आदि।
  • 30 मोटर चालित ट्राइसाइकिल, 98 ट्राइसाइकिल, 1520 व्हीलचेयर, 305 बैसाखी, 6488 वॉकिंग स्टिक, 21 ब्रेल किट और कई अन्य सहायक उपकरण और उपकरणों सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago