Categories: Ranks & Reports

राजकोषीय स्वास्थ्य रिपोर्ट में महाराष्ट्र सबसे आगे, छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर

राजकोषीय स्थिति (Fiscal Position) किसी भी देश या राज्य की वित्तीय सेहत बताती है। देश में राजकोषीय स्वास्थ्य (Fiscal Health) महाराष्ट्र का सबसे बेहतर है। इसके बाद भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ का नाम आता है। जबकि बंगाल, पंजाब और केरल इस मामले में सबसे निचले पायदान पर है। एक फॉरेन ब्रोकरेज रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई।

डॉयचे बैंक इंडिया (Deutsche Bank India) के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास द्वारा पेश की गई इस रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2023-24 के पहले बजट अनुमान के आधार पर देश के टॉप 17 राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की राजकोषीय स्थिति सबसे बेहतर है, जबकि बंगाल, पंजाब और केरल निचले पायदान पर है।

 

देश के टॉप पांच राज्य

देश के टॉप पांच राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। इसके बाद छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तेलंगाना और झारखंड का नाम आता है।

बंगाल का प्रदर्शन सबसे खराब

राजकोषीय स्वास्थ्य के मामले में बंगाल का प्रदर्शन सबसे खराब है। इसके बाद पंजाब, बिहार, राजस्थान, यूपी और केरल की स्थिति सबसे खराब है। वित्त वर्ष 2022-23 में आंध्र प्रदेश रैकिंग में गिरकर 11 वें नंबर पर रहा है, जो कि वित्त वर्ष 2021-22 में आंठवें नंबर पर था। वित्त वर्ष 2022-23 में गुजरात पांचवे से फिसलकर सातवें नंबर पर आ गया है।

इतने मापदंडों का किया गया उपयोग

इस रिपोर्ट में 17 राज्यों के राजकोषीय स्वास्थ्य मापने के लिए चार मापदंडों का उपयोग किया गया है जो कि राजकोषीय घाटा, टैक्स से आय, राज्यों का कर्ज और राजस्व प्राप्तियों पर ब्याज भुगतान हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि किसानों की कर्ज माफी, बिजली क्षेत्र में कर्ज के पुनर्गठन, कोरोना महामारी और कुछ राज्य केंद्रित कारण ने राज्यों के वित्त को सबसे अधिक प्रभावित किया है।

 

Find More Ranks and Reports Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago