Categories: Uncategorized

महाराष्ट्र सरकार ने बालिका अनुपात सुधार के लिए नई नीति को मंजूरी दी

महाराष्ट्र सरकार ने ‘मांझी कन्या भाग्यश्री’ योजना की  संशोधित नीति को मंजूरी दी है, जिसके अनुसार 7.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को लाभ होगा. यह योजना राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल, 2016 को ‘सुकन्या’ योजना के स्थान पर शुरू की गई थी.

इसका उद्देश्य बालिका अनुपात में सुधार, लिंग निर्धारण और स्त्री भ्रूण हत्या को रोकने और महिला शिक्षा का समर्थन करना है.

पहले प्रावधान:
‘माजी कन्या भाग्यश्री’ योजना में गरीबी रेखा से नीचे परिवारों (बीपीएल) की लड़कियों तथा जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये हो, को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा.

संशोधित प्रावधान:
अब 7.5 लाख रुपये तक की आय वाले परिवार इस योजना के लिए योग्य होंगे. यदि पहली लड़की को जन्म देने के बाद, यदि माता या पिता परिवार नियोजन ऑपरेशन का निर्णय लेते है, तो लड़की के नाम 50,000 रुपये की राशि बैंक में जमा की जाएगी. यह योजना केवल अधिकतम दो लड़कियों तक वैध होगी. यदि तीसरे बच्चे का जन्म होता है, तो यह योजना पहले दो के लिए भी अमान्य हो जाएगी.


महत्वपूर्ण तथ्य-
2011 की जनगणना के अनुसार, महाराष्ट्र के बाल लिंग अनुपात 1000 लड़के प्रति 894 लड़कियां (छह वर्ष से कम) है, जोकि भारत में नौवा सबसे कम राज्य है. 1991 में 1000 लड़कों पर 946 लड़कियों से 2001 में घटकर 913 और 2011 में 894 हो गया है.

उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-

  • देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं.
  • सी. विद्यासागर राव महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं.
स्त्रोत- प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

सबसे ज्यादा ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता कौन हैं?

फिल्मों की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपनी दमदार अभिनय क्षमता से…

11 hours ago

भारत ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में 208 पदक जीते

भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (World Para Athletics Grand Prix 2026) में…

11 hours ago

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026: भारत में 16 मार्च को क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026 (National Vaccination Day 2026) भारत में हर वर्ष 16 मार्च को…

11 hours ago

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…

11 hours ago

कवि-गीतकार वैरामुथु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला

प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से…

12 hours ago

मोटरहेड के गिटार लेजेंड फिल कैंपबेल का निधन, फैंस के बीच दुख भरी खबर

प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…

13 hours ago