Categories: Ranks & Reports

पोषण अभियान योजना लागू करने में महाराष्ट्र, आंध्र, गुजरात शीर्ष राज्य: नीति रिपोर्ट

केंद्र की प्रमुख योजना पोषण अभियान को लागू करने करने में बड़े राज्यों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात अव्वल रहे हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, छोटे राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में सिक्किम सबसे आगे है। बता दें ‘भारत में पोषण के स्तर पर प्रगति का संरक्षण: महामारी के समय में पोषण अभियान’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 19 बड़े राज्यों में से 12 का क्रियान्वयन अंक 70 प्रतिशत से अधिक है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव शीर्ष स्थान पर रहे। जबकि पंजाब और बिहार पोषण अभियान के पूर्ण रूप से क्रियान्वयन के मामले में बड़े राज्यों की श्रेणी में सबसे निचले पायदान पर रहे। इसमें कहा गया है कि केवल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 12 से 23 महीनों के 75 प्रतिशत से अधिक बच्चों को टीका लगा है जबकि 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 प्रतिशत से कम बच्चों को टीका लगा है।

मुख्य बिंदु

  • रिपोर्ट के अनुसार, पोषण अभियान के तहत कोष के उपयोग की स्थिति निचले स्तर पर है। 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से कम कोष का उपयोग हुआ है।
  • रिपोर्ट में पोषण अभियान के लिये जारी कोष के उपयोग में तेजी लाने और पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया गया है।
  • इसमें आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास योजना) और स्वास्थ्य मंचों को मजबूत कर आवश्यक स्वास्थ्य तथा पोषण दायरा बढ़ाने और उसकी गुणवत्ता में सुधार लाने का भी सुझाव दिया गया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago