संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान का 09 जनवरी 2024 को निधन हो गया। वे 55 साल के थे। लंबे समय से वे प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। राशिद खान देहांत से एंटरटेनमेंट की दुनिया में शोक की लहर छा गई है। राशिद खान की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
एक संगीतकार के अलावा राशिद खान मशहूर गायक भी रहे, उन्होंने ‘राज 3, माई नेम इज खान, और मंटो’ जैसी कई फिल्मों में के गानों में अपनी मधुर आवाज दी।
बता दें कि शाह रुख खान की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘अल्लाह ही रहम’ को उस्ताद राशिद खान ने ही गाया था। इतना ही नहीं शाहिद कपूर की सुपरहिट मूवी ‘जब भी मेट’ का ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ गाने को भी राशिद ने अपनी आवाज दी थी।
उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। वे रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे। इस घराने के फाउंडर उस्ताद इनायत हुसैन खान थे, जो राशिद के परदादा थे।
राशिद खान ने 11 साल की उम्र में संगीत समारोह में पहली प्रस्तुति दी थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था। उन्हें अपनी गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था।
राशिद खान को साल 2006 में ‘पद्मश्री’ और ‘संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड’ जबकि 2022 में ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार से नवाजा गया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…
माइकल बी जॉर्डन ने 98th Academy Awards में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार जीता।…
98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…
फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…