Home   »   संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का...

संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन, जानें सबकुछ

संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन, जानें सबकुछ |_3.1

संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान का 09 जनवरी 2024 को निधन हो गया। वे 55 साल के थे। लंबे समय से वे प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। राशिद खान देहांत से एंटरटेनमेंट की दुनिया में शोक की लहर छा गई है। राशिद खान की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

इन गानों के लिए मशहूर राशिद खान

एक संगीतकार के अलावा राशिद खान मशहूर गायक भी रहे, उन्होंने ‘राज 3, माई नेम इज खान, और मंटो’ जैसी कई फिल्मों में के गानों में अपनी मधुर आवाज दी।

बता दें कि शाह रुख खान की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘अल्लाह ही रहम’ को उस्ताद राशिद खान ने ही गाया था। इतना ही नहीं शाहिद कपूर की सुपरहिट मूवी ‘जब भी मेट’ का ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ गाने को भी राशिद ने अपनी आवाज दी थी।

 

उस्ताद राशिद खान का जन्म

उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। वे रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे। इस घराने के फाउंडर उस्ताद इनायत हुसैन खान थे, जो राशिद के परदादा थे।

राशिद खान ने 11 साल की उम्र में संगीत समारोह में पहली प्रस्तुति दी थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था। उन्हें अपनी गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था।

 

पुरस्कार

राशिद खान को साल 2006 में ‘पद्मश्री’ और ‘संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड’ जबकि 2022 में ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार से नवाजा गया था।

 

Earth's Rotation Day 2024: Honoring the Discovery of Our Planet's Movement_90.1

 

 

 

 

 

FAQs

पद्म पुरस्कार कितने प्रकार के होते हैं?

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं।