लेफ्टिनेंट जनरल वेकर उज जमान बने बांग्लादेश के सेना प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल वेकर उज जमान को अगले तीन साल के लिए बांग्लादेश सेना के प्रमुख के तौर पर नामित किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल वेकर उज जमान 23 जून से कार्यभार संभालेंगे। 58 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल वेकर जमान को कार्यभार संभालने के दिन ही चार सितारा जनरल के पद पर अपग्रेड कर दिया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल वेकर उज जमान को जनरल के रूप में पदोन्नति के साथ सेना प्रमुख के तौर पर 23 जून से नियुक्त किया जाता है। वह जनरल एसएम सैफुद्दीन अहमद की जगह लेंगे। जमान 1985 में इन्फैंट्री कॉर्प्स के अफसर के रूप में नियुक्त हुए थे। वे अब बांग्लादेश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) हैं। चीफ ऑफ स्टाफ, जिसे आसान शब्दों में सेना प्रमुख कहा जाता है।

सीजीएस के तौर पर जमान सैन्य अभियान, सैन्य खुफिया संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मामले और बजट समेत अन्य सैन्य मुद्दों की देखरेख करेंगे। साढ़े तीन दशक से अधिक के शानदार करियर में जमान के पास प्रमुख कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियां संभालने का अनुभव है। उन्होंने इनफैंट्री बटालियन और इंफैंट्री डिवीजन की भी कमान संभाल चुके हैंwor। सशस्त्र बल प्रभाग के प्रमुख के तौर पर वह बांग्लादेश सशस्त्र बलों के संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मामलों से सीधे जुड़े हुए थे। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मामलों के लिए उन्हें बांग्लादेश के जेंडर चैंपियन और जेंडर एडवोकेट के रूप में भी नामांकित किया गया था।

जमान ने बांग्लादेश नेशनल ऑथोरिटी ऑफ केमिकल वीपंस कनवेंशन का भी नेतृत्व किया। वह बांग्लादेश डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और यूनाइटेड किंगडम के ज्वाइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

22 mins ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

34 mins ago

संघर्ष की एक सदी: CPI के वरिष्ठ नेता आर. नल्लाकन्नु का 101 वर्ष की आयु में निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के वरिष्ठ नेता आर. नल्लाकन्नु का 25 फरवरी 2026 को चेन्नई…

51 mins ago

भारत और स्वीडन ने SITAC रूपरेखा के तहत एआई साझेदारी को और मजबूत किया

भारत और स्वीडन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को…

1 hour ago

ऐतिहासिक सम्मान: मोदी इज़राइल और फ़िलिस्तीन दोनों द्वारा सम्मानित होने वाले पहले नेता बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल और फलस्तीन दोनों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले विश्व के…

2 hours ago

PM Modi को मिला इजरायली संसद का ‘सर्वोच्च सम्मान’, बने मेडल पाने वाले पहले वैश्विक नेता

भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 फरवरी 2026 को यरुशलम में इज़राइल की…

3 hours ago