Categories: Uncategorized

भारत की पशुधन आबादी में 4.6 प्रतिशत से वृद्धि

भारत की पशुधन आबादी 2012 की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 535.78 मिलियन हो गयी है। पशुपालन और डेयरी विभाग ने 20वीं पशुधन जनगणना-2019 के परिणाम जारी किये हैं। इन परिणामों के अनुसार, भारत की पशुधन आबादी 2012 में 512 मिलियन से 4.6 प्रतिशत बढ़कर 2019 में 535.78 मिलियन हो गयी है।

2019 में कुल गोजातीय जनसंख्या (गोधन, भैंस, मिथुन और याक) पिछली जनगणना की तुलना में 1 प्रतिशत बढ़कर 302.79 मिलियन हो गयी है। राज्यों में, उत्तर प्रदेश की पशुधन आबादी 67.8 मिलियन है(2012 में 68.7 मिलियन) जो कि सबसे अधिक है, राजस्थान की 56.8 मिलियन (57.7 मिलियन), मध्य प्रदेश की 40.6 मिलियन (36.3 मिलियन) और पश्चिम बंगाल की 37.4 मिलियन (30.3 मिलियन) है।
इस जनगणना में आमतौर पर सभी पालतू जानवरों को शामिल करके गिना जाता है। 20वीं पशुधन जनगणना पूरे देश में लगभग 6.6 लाख गांवों और 89 हजार शहरों में की गई है।
उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी के केंद्रीय मंत्री: गिरिराज सिंह।

स्रोत: द हिंदू

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

नीति आयोग की DPI@2047 पहल लॉन्च: 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि NITI Aayog…

2 hours ago

PV Sindhu ने BWF की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…

2 hours ago

LG विनय सक्सेना का घोषणा, लद्दाख में बनाए गए पांच नए जिले

लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…

3 hours ago

IRCTC ने नई दिल्ली से 14-दिवसीय भारत–भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर किया लॉन्च

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ‘भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर’ शुरू किया है।…

3 hours ago

सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार 2026: सुमित्रा गुहा व लक्ष्मण कृष्णराव पंडित को सम्मान

'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में किया गया। यह…

3 hours ago

सिंधु जल संधि निलंबन: एक साल में पाकिस्तान को कितना हुआ आर्थिक नुकसान?

सिंधु जल संधि के विषय पर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को घेरने की…

5 hours ago