लिंक्डइन ने हाल ही में भारत के शीर्ष 25 स्टार्टअप की सूची जारी की है। इन कंपनियों ने अनिश्चित बाजार के माहौल में जुझारू क्षमता दिखाई है और इस साल लगातार नवोन्मेषण को आगे बढ़ाया है। इस साल की सूची में सबसे ऊपर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ‘क्रेड’ है। 6.4 अरब डॉलर की इस युवा स्टार्ट-अप ने लिंक्डइन की शीर्ष स्टार्टअप सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह सूची में नंबर एक पर है। पिछले साल यह तीसरे स्थान पर थी।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
लिंक्डइन ने बयान में कहा कि क्रेड ने पिछले दो वर्षों में अपने अतरंगी विज्ञापनों के लिए लोकप्रियता हासिल करने के अतिरिक्त अपने कर्मचारियों के लिए कई लाभ की पेशकश कर नए मानक स्थापित किए हैं। सूची में दूसरा स्थान भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन उच्च शिक्षा कंपनियों में से एक ‘अपग्रेड’ का है। यह पेशेवरों और कॉलेज के छात्रों के लिए नये सीखने के अवसर उपलब्ध कराती है। सूची में तीसरे स्थान पर ‘ग्रो’ है। ग्रो एक ऑनलाइन निवेश मंच है।
इस साल की सूची में चौथे स्थान पर ई-किराना कंपनी ‘जेप्टो’, सातवें स्थान पर फुल-स्टैक कार खरीद मंच ‘स्पिनी’ और 12वें स्थान पर बीमा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ‘डिट्टो इंश्योरेंस’ शामिल है। ये सभी स्टार्टअप ऑनलाइन मंच आज भारत में उपभोक्ताओं के लिए अधिक सुलभ हैं। इसके अलावा 19वें स्थान पर फिटनेस मंच ‘अल्ट्राह्यूमन’ और 20वें पर ‘लिविंग फूड’ है। शीर्ष 25 स्टार्टअप में से 13 बेंगलुरु से हैं। इसके साथ इस शहर ने ‘भारत की सिलिकॉन वैली’ के अपने दर्जे को कायम रखा है।
Find More Ranks and Reports Here
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…
World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…
मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…
केंद्र सरकार ने ईरान में जारी संकट को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर…
साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…