Categories: Business

LIC को 25% हिस्सेदारी की लिमिट पर 10 साल की छूट

सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को 10 साल के भीतर 25 प्रतिशत न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (MPS) हासिल करने की छूट दी है। पब्लिक शेयर होल्डिंग 25 फीसदी तक लाने के लिए एलआईसी को 10 साल का समय मिल गया है। एलआईसी अब 2032 तक पब्लिक शेयर होल्डिंग को घटाकर 75 फीसदी तक ला सकती है। फिलहाल एलआईसी में पब्लिक शेयर होल्डिंग केवल 2.55 फीसदी है।

एलआईसी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर दाखिल किए गए रेग्यूलेटरी फाइलिंग में बताया कि वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग ने 20 दिसंबर, 2023 को जनहित में एलआईसी को 25 फीसदी न्यूनतम पब्लिक शेयर होल्डिंग के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वन टाइम स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तारीख के बाद से मई 2023 तक के लिए 10 वर्षों का समय दिया है। दरअसल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड सभी कंपनियों को पब्लिक शेयरहोल्डिंग को कम से कम 25 फीसदी रखना होता है।

 

एलआईसी की स्टॉक एक्सचेंज

बड़ी कंपनियों को स्टॉक एक्सचेंज पब्लिक शेयरहोल्डिंग को 25 फीसदी तक लाने के लिए 5 साल तक का समय देती है। लेकिन एलआईसी को सरकार ने आदेश निकालकर 10 सालों तक का समय दे दिया है। 17 मई, 2022 को एलआईसी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी। पहले एलआईसी को 2027 तक फीसदी न्यूनतम पब्लिक शेयर होल्डिंग को 25 फीसदी तक लाना था। पर अब सरकार ने 10 सालों तक का समय दे दिया है।

 

एलआईसी के शेयर होल्डिंग

सरकार के पास एलआईसी की 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयर होल्डर्स के पास 2.55 फीसदी, विदेशी निवेशकों के पास 0.1 फीसदी, घरेलू संस्थागत निवेशकों के पास 0.84 फीसदी हिस्सेदारी है। अगले 10 सालों में एलआईसी को पब्लिक शेयरहोल्डिंग को 96.5 फीसदी से घटाकर 75 फीसदी तक लाना होगा। सरकार को ऑफर फॉर सेल, एफपीओ के जरिए एलआईसी के शेयर्स अगले 10 सालों में बेच सकती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

3 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

5 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

5 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

5 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

9 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

9 hours ago