Categories: AwardsCurrent Affairs

निर्देशक हयाओ मियाजाकी रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित

जापानी फिल्म निर्देशक हयाओ मियाजाकी को 2024 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मियाजाकी को ‘प्रिंसेस मोनोनोके’, ‘स्पिरिटेड अवे’, ‘हाउल्स मूविंग कैसल’, ‘माई नेबर टोटोरो’ और ‘द बॉय एंड द हेरॉन’ समेत कई फिल्मों के लिए जाना जाता है।

इस साल के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार समारोह का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। फिलहाल इस साल के विजेताओं का एलान किया गया है। इस बार एक समूह और तीन शख्सियत को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा। निर्देशक हयाओ मियाजाकी की बात करें तो उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के विषय पर कई एनिमेटेड फिल्में बनाईं है।

हयाओ मियाजाकी के बारे में

हयाओ मियाजाकी स्टूडियो घिबली के सह-संस्थापक है। उनके रेमन मैग्सेसे जीतने की खबर को साझा करते हुए स्टूडियो घिबली ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हायाओ मियाजाकी ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीत लिया है, जिसे एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। फाउंडेशन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और शांति को बढ़ावा देने जैसे जटिल मुद्दों को समझने में मदद करने के लिए कला का इस्तेमाल किया है। उन्होंने दुनिया की कई सबसे यादगार और प्रिय फिल्में बनाई हैं।

‘द बॉय एंड द हेरॉन’ फिल्म बनाई

हयाओ मियाजाकी ने साल 2023 में ‘द बॉय एंड द हेरॉन’ फिल्म बनाई थी, जो एक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म को आलोचकों ने खूब सराहा था। इतना ही नहीं इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार भी मिला था।

हयाओ मियाजाकी का जन्म

मियाजाकी का जन्म 5 जनवरी, 1941 को टोक्यो में हुआ था। वो निर्देशक होने के साथ-साथ मशहूर एनिमेटर भी हैं। हयाओ गुलिवर्स ट्रैवल्स बियॉन्ड द मून और पुस इन बूट्स समेत कई फिल्मों में एनिमेटर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी सीरीज फ्यूचर बॉय कॉनन का भी निर्देशन किया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

3 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

3 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

4 hours ago

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

6 hours ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

7 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

7 hours ago