Categories: Current AffairsSports

फीफा रैंकिंग: भारत 124वें स्थान पर बरकरार

भारतीय फुटबॉल टीम हाल ही में जारी फीफा पुरुष रैंकिंग में 124वें स्थान पर बरकरार है। अर्जेंटीना ने अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है। फीफा ने जुलाई महीने के लिए नई रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को भारी नुकसान होता नजर आया है। भारतीय फुटबॉल टीम फीफा मेंस रैंकिंग में 124वें स्थान पर है। भारतीय मेंस फुटबॉल टीम जून में जारी की गई फीफा रैंकिंग में 121वें स्थान पर थी, लेकिन अब वे तीन पायदान खिसक गए हैं।

दरअसल फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर में टीम इंडिया को अफगानिस्तान और कतर से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल दिसंबर से भारत का रैंकिंग में खिसकना जारी है। भारतीय टीम पिछले साल शीर्ष 100 में पहुंची थी जिसमें उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 99 रही थी, लेकिन इसके बाद से उसका खिसकना जारी है।

एशिया में भारत 22वें स्थान पर बरकरार

एशिया में भारत 22वें स्थान पर बरकरार है जिसमें वह लेबनान, फलस्तीन और वियतनाम से पीछे है। अर्जेंटीना ने सफलतापूर्वक कोपा अमेरिका खिताब बरकरार रखने के बाद रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पकड़ मजबूत कर ली है। फ्रांस यूरो 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दूसरे स्थान पर है।

फीफा रैंकिंग में टॉप 10 टीमों का हाल

यूरो कप चैंपियन स्पेन पांच पायदान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं इंग्लैंड एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गई है और उसने ब्राजील को पछाड़ दिया जो एक पायदान खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंची। बेल्जियम रैंकिंग में छठे, नीदरलैंड सातवें, पुर्तगाल आठवें और कोलंबिया नौंवे स्थान पर काबिज हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

7 hours ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

8 hours ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

9 hours ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

9 hours ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

10 hours ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

10 hours ago