जर्मनी के हैम्बर्ग पहुंचा भारतीय युद्धपोत INS तबर

भारत का युद्धपोत आईएनएस तबर (INS Tabar) तीन दिवसीय यात्रा पर जर्मनी के हैम्बर्ग (Hamburg) पहुंचा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के व्यापक प्रयासों के तहत की गई है।

भारतीय नौसेना ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच साझा मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की नींव पर बने रिश्ते हैं। यह जहाज कई तरह के हथियारों और सेंसर से लैस है और भारतीय नौसेना के सबसे शुरुआती स्टील्थ फ्रिगेट में से एक है।

समुद्री साझेदारी अभ्यास

आईएनएस तबर भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है जो पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में स्थित है। भारतीय नौसेना ने कहा कि जहाज के हैम्बर्ग से रवाना होने पर दोनों नौसेनाएं समुद्री साझेदारी अभ्यास भी करेंगी। जहाज की कमान कैप्टन एमआर हरीश के हाथ में है।

नौसेना का पी-8आई विमान

भारतीय नौसेना का पी 8आई विमान बहुपक्षीय अभ्यास, रिम ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) 2024 में अमेरिका के ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर में सैन्य अभ्यास में भाग ले रहा है। ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम हवाई के ओहू द्वीप पर एक अमेरिकी सैन्य अड्डा है। बहुपक्षीय अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना और अन्य भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ एंटी सबमरीन मिशन को अंजाम देने के बाद भारतीय नौसेना पी 8आई को ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर, हिकम एयरफील्ड हवाई में उतरते हुए देखा गया।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago